{"_id":"5b902792867a557e824ceb40","slug":"41536173970-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर चयनित शिक्षकों को तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर चयनित शिक्षकों को तोहफा
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस पर चयनित शिक्षकों को तोहफा
बिजनौर, 05 सितंबर
शासन ने शिक्षक दिवस पर चयनित शिक्षकों को तोहफा दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 775 शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र मिलेंगे। पुरुष शिक्षकों को रोस्टर प्रणाली से स्कूल दिए गए हैं।
जिले में सामान्य बीटीसी व शिक्षा मित्रों को प्राइमरी विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के पदों पर तैनात करने की प्रक्रिया चल रही है। शासन की ओर से जिले में 775 सहायक अध्यापकों के पद स्वीकृत किए गए थे। इन पदों पर तैनाती करने के लिए एक महीने से कवायद चल रही है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में पहले चयनित शिक्षकों की काउन्सलिंग कराई गई। चार सितंबर को महिला शिक्षिकाओं व विकलांग शिक्षकों को विकल्प पत्र भरवा कर स्कूल लॉक किए गए। विकल्प पत्र बेसिक शिक्षा विभाग की चयन समिति के सामने भरवाए गए। मंगलवार को शाम तक विकल्प पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई थी। शासन ने शिक्षक दिवस पर ही नियुक्ति पत्र वितरित करने के आदेश दिए थे। जिले में पद अधिक होने में समय लगा। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक चयनित शिक्षकों को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिले के प्राइमरी स्कूलों में इन शिक्षकों को सहायक अध्यापकों के पदों पर भेजा जा रहा है। चयनित शिक्षकों को छह सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे, ताकि शिक्षक स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कर सकें। उधर, बुधवार को भी चयनित शिक्षक नियुक्ति पत्र लेने की उम्मीद से बीएसए कार्यालय पर दिखाई दिए। इन शिक्षकों की तैनाती से शिक्षक विहीन स्कूलों में भी शिक्षक पहुंच पाएंगे।