फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अल्हैपुर ब्लाक के जूनियर हाईस्कूलों में 70 शिक्षक सरप्लस, सूची चस्पा

अल्हैपुर ब्लाक के जूनियर हाईस्कूलों में 70 शिक्षक सरप्लस, सूची चस्पा

Fri, 24 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अल्हैपुर ब्लाक के जूनियर हाईस्कूलों में 70 शिक्षक सरप्लस, सूची चस्पा
अल्हैपुर ब्लाक में 70 शिक्षक सरप्लस, सूची चस्पा
विज्ञापन

धामपुर। सरकार के आदेश पर अल्हैपुर ब्लाक क्षेत्र के 54 जूनियर हाईस्कूलों में छात्र संख्या के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती के सापेक्ष 70 शिक्षकों की ज्यादा तैनाती है। इन शिक्षकों को ब्लाक क्षेत्र के स्कूलों से हटाने की कवायद तेजी से शुरू हो गई है।

बीईओ योगेशपाल ने बताया कि अल्हैपुर ब्लाक में कुल 54 जूनियर हाईस्कूमल बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित है। इन सभी स्कूलों में करीब चार हजार छात्र छात्राएं पंजीकृत है। इन छात्र छात्राओं को पढ़ाने के लिए विभाग की ओर से 250 शिक्षकों की तैनाती है। जबकि 180 शिक्षकों की तैनाती होने का प्रावधान है। बताया गया है कि विभाग स्तर से 35 छात्र छात्राओं पर एक शिक्षक की तैनाती होनी चाहिए। गांव जैतरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कुल 70 छात्रों पर सात शिक्षकों की तैनाती है। जबकि सरकार के 30 सितंबर 2017 के आदेश पर छात्र संख्या के हिसाब से इन बच्चों पर केवल तीन की तैनाती होनी चाहिए। बाकी शिक्षकों को सरप्लस मानकर ऐसे विद्यालयों से हटाने का काम शुरू हो गया है। गांव मुहम्मदपुर सादा में 37 बच्चों पर तीन के सापेक्ष सात, फतेहपुर लाल में 31 बच्चों पर तीन के सापेक्ष पांच, रसूलपुर इम्मा गांव के जूनियर हाईस्कूल में 13 बच्चों पर पांच शिक्षक, मुहम्मद अलीपुर मुक्ता में 16 बच्चों पर चार ,गांव नंगला भज्जा में 120 बच्चों पर चार के सापेक्ष पांच, सरकथलसानी गांव में 111 बच्चों पर चार के सापेक्ष सात, अमखेड़ा में 69 बच्चों पर तीन के सापेक्ष सात, धामपुर हुसैनपुर में 67 बच्चों पर तीन के सापेक्ष पांच,वाजिदपुर वीरू में कुल 166 बच्चों पर पांच के सापेक्ष सात शिक्षक, गांव मोहड़ा के स्कूल में 50 बच्चों पर तीन के सापेक्ष सात, सुहागपुर के 78 बच्चों पर तीन के सापेक्ष सात, घोसियोवाला के जूनियर हाइस्कूल में 108 बच्चों पर चार के सापेक्ष छह शिक्षक की तैनाती है। जो सरप्लस शिक्षक है उनकी सूची को तैयार कर बीआसी कार्यालय पर चस्पा कर अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed