{"_id":"5b7da35642c792466049a678","slug":"41534960470-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की नमाज स्योहारा किरतपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की नमाज स्योहारा किरतपुर
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति और सौहार्द के साथ मनाया ईद का त्योहार
स्योहारा। नगर में ईदगाह, जामा मस्जिद, शाही मस्जिद, एमक्यू मस्जिद आदि में ईद की नमाज अदा की गई। हल्की बूंदाबांदी के बीच ईदगाह में शहर इमाम हजरत मौलाना कामिल अंसारी ने नमाज अता कराई। नमाज के बाद मुल्कोमिल्लत में अमन और तरक्की की दुआ की गई। शहर इमाम हजरत मौलाना कामिल अहलइस्लाम हजरत इब्राहीम कुर्बानी पर्दे में करने, अवशेष को बाहर न फेंक कर नगरपालिका के वाहन में डालने, दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने की नसीहत दी। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद में मौलाना इम्तियाज, शाही मस्जिद में मौलाना शाहिद, एमक्यू मस्जिद में कारी नाजिर ने नमाज अता कराई। ईद पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। ईदगाह, एमक्यू मस्जिद, जामा मस्जिद, शाही मस्जिद पर पुलिस की व्यापक व्यवस्था रही। ईदगाह पर ईदगाह कमेटी, नगरपालिका, हैल्प लाइन सोसाइटी, प्रेस क्लब, व्यापार मंडल, युवा एकता सोसायटी आदि के शिविर लगाए गए। नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील, डा. मनोज वर्मा, अरुण वर्मा, किसन लाल अरोड़ा, राजीव भटनागर, मनोज भटनागर, लव कुमार, डा. यज्ञदत्त गौड़, डा राजबहादुर शर्मा, इमरान अख्तर सन्नी, जीशान मिर्जा, शफीकुर्रहमान, अनिल चौधरी, चौधरी फहीमुर्रहमान आदि मौजूद रहे। बच्चे नए नए कपड़े पहनकर घूमते और खुशियां मानते रहे।
किरतपुर। ईद उल अजहा का त्यौहार नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्वक मनाया गया। ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मुफती मौहम्मद कलीम अहमद द्वारा ईद की नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद अनेक मुस्लिमों द्वारा पशुओं की कुर्बानी की गई। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही पुलिस बल के साथ ईदगाह में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगरपालिका ने नमाजियों के लिए कैम्प लगाएं । ईदगाह में ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाफिज अब्दुल कद्दूस खां, कार्यवाहक अध्यक्ष डा अहसानुल करीम, डा एम फैजान खां, डा एम जुनैद, परवेज रिजवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। नगीना विधायक मनोज पारस ने ईदगाह स्थल पर कैम्प लगाकर अपने समर्थकों विजयपाल प्रधान, ललित राजपूत, पुरूषोत्तम, रंजीत सिंह, जियाउदीन बब्लू आदि के साथ मुस्लिम भाईयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईद का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाया गया।
कोतवाली देहात। क्षेत्र के गांव हिंदूपुर, अकबराबाद, हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद, कस्बा कोतवाली, श्यालूनंगला, उमरी, मालीवाला, पुरुषोत्तमपुर व गंगोडा शेख आदि स्थानों पर स्थित ईदगाह पर हजारों नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की।
विज्ञापन
चांदपुर। ईदगाह पर काजी मुफ्ती मोहम्मद आमीर ने तथा जामा मस्जिद पर शहर इमाम मुफ्ती शमशुज्जमा ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान नमाजियों ने मुल्क में अमनचैन कायम रहने तथा सभी धर्मों के लोगों में आपसी भाई चारा बना रहने की दुआ की। हिंदू व मुस्लिमों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद लोगों ने कुर्बानी दी। इस मौके पुलिस बल मौजूद रहा।