{"_id":"5b6354a74f1c1b827d8b643e","slug":"41533236391-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग पर कूड़ा डालने से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग पर कूड़ा डालने से ग्रामीणों में रोष
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नजीबाबाद । सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा डालकर निर्माणधीन सीसी रोड़ को अवरुद्ध करने और मार्ग से कूड़ा हटाने से मना करने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत मिर्जापुर के गांव रामपुर चाट्ठा के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में फैली गंदगी को साफ कराने के लिए ग्राम प्रधान चंद्रो देवी ने बीडीओ से अतिरिक्त सफाई कर्मियों की मांग की थी। बीडीओ एके मौर्य के निर्देश पर एक अगस्त को सफाई कर्मचारियों की टीम दोनों विद्यालयों की सफाई करने पहुंची। सफाई कर्मचारियों ने विद्यालयों से निकाला कूड़ा गांव में रामलाल सैनी के गेट से सामने निर्माणाधीन सीसी रोड़ पर डालकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारियों से मार्ग से कूड़ा हटाकर अन्य स्थान पर डालने की बात कहीं। लेकिन सफाई कर्मी ड्यूटी खत्म होने का तर्क देते हुए मार्ग से एक सप्ताह बाद कूड़ा हटाने बात कहते हुए चले गए। ग्रामीणों संजय कुमार सैनी, अरविंद, शशिराम सैनी, सोमदत्त, चन्द्र पाल, धनीराम ने सफाई कर्मियों के उदासीन रवैय्य पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन कर प्रशासन से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।