{"_id":"5ad4f4534f1c1b64098b4e2c","slug":"41523905619-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव व कठुआ कांड के विरोध में आप का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव व कठुआ कांड के विरोध में आप का प्रदर्शन
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। आम आदमी पार्टी ने देश में हो रही बलात्कार की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। घटनाओं को अंजाम देने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की। कलक्ट्रेट पहुंच कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट का मांग पत्र सौंपा। पत्र में उन्नाव कांड व कठुआ कांड की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने की मांग की।
सोमवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नगर पालिका चौराहे पर एकत्रित हुए। उन्नाव व कठुआ कांड को अंजाम देने वालों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा। पत्र में कठुआ में नाबालिग गैंगरेप केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की। पत्र में रेप की घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की। पत्र में उन्नाव कांड में विधायक की गिरफ्तारी के साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की है। इस मौके पर आप के निर्मल मिश्रा, अबरार अहमद, दिनेश सिंह, मुनेश सिंह, सुंदर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।