{"_id":"5acbb5e04f1c1bb5588b4700","slug":"41523299808-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों का मौन उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों का मौन उपवास
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा में हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन उपवास रखा। केंद्र की भाजपा सरकार पर वादे पूर न करने का आरोप लगाया गया।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि भारत बंद के दौरान हुई घटनाएं देश के लोकतंत्र पर प्रहार हैं। भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने हिंसा को रोकने के कोई कदम नहीं उठाए जिससे कई निर्दोष लोगों की जान चली गईं। आंदोलन में मरने वालों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की गई। कहा कि कांग्रेस ही देश के हर वर्ग को एकजुट रखती है। इसके बाद सभी मुंह पर काली पट्टी बांधकर रामलीला मैदान स्थित पार्क पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने 11 बजे से तीन बजे तक मौन उपवास रखते हुए धरना दिया। इस दौरान मुन्नालाल प्रेमी, मीनू गोयल, नजाकत अलवी, हुमांयू बेग, डा.आफताब अहमद अंसारी, कुलमणि त्यागी, अरशद प्रिंस, प्रदीप ठाकुर, शेर सिंह, उमराव सिंह थौलिया आदि मौजूद रहे।