{"_id":"5a70b3544f1c1b91268b74fd","slug":"41517335380-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन ने न्यायिक अधिकारियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन ने न्यायिक अधिकारियों का किया सम्मान
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर)। जिला जज ने कहा कि वादकारियों का हित सर्वोपरि है। उन्होंने नजीबाबाद में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन मजिस्ट्रेट की जल्द नियुक्ति के प्रयासों के प्रति आश्वस्त किया।
मंगलवार को ड्वाकरा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज सुभाषचंद्र बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि न्याय विभाग की गरिमा को बनाए रखना अधिवक्ताओं की भी नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद गंगवार ने कहा कि उनका पहली बार नजीबाबाद आना हुआ है। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन की ओर से रखी गईं समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। सिविल जज जूनियर डिवीजन नूतन ने वादों के समयबद्ध निस्तारण के लिए अनावश्यक हड़तालों पर अंकुश रखने की अपील की। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर बार एसोसिएशन की ओर से जिला जज, न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज जूनियर डिवीजन का स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता और महासचिव देवेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला बार संघ बिजनौर के अध्यक्ष राजीव चौहान, पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां, अजय गोयल, विजय शर्मा, देवप्रताप सिंह, यशोवर्धन मिश्रा, सुहेल खां, कसीम आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।