फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पूर्ति निरीक्षक धामपुर के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचारी

पूर्ति निरीक्षक धामपुर के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचारी

Tue, 02 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक धामपुर के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचारी
नजीबाबाद । तहसील धामपुर के नायब नाजिर के साथ पूर्ति निरीक्षक धामपुर की ओर से मारपीट करने के विरोध में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने तहसील मुख्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ नजीबाबाद शाखा के अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं महासचिव तसलीम बेग के नेतृत्व में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी सोमवार सुबह तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने धामपुर तहसील के नायब नाजिर भूपेंद्र सिंह के साथ पूर्ति निरीक्षक धामपुर की ओरसे मारपीट करने की घटना पर रोष जताया। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी घटना के विरोध में धरने पर बैठ गए और पूर्ति निरीक्षक धामपुर के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि जब तक हमलावर पूर्ति निरीक्षक की गिरफ्तारी और निलंबन नहीं होता, तब तक मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ का प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में बाबूराम रासैनी, संजीव कौशिक, अशोक शर्मा, करन सिंह, शमीम अहमद, जगदीश प्रसाद शर्मा, रणवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed