{"_id":"5a36b76f4f1c1b001c8b9604","slug":"41513535343-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवमल में तीन हजार छात्रों को नहीं मिली यूनीफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवमल में तीन हजार छात्रों को नहीं मिली यूनीफॉर्म
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के प्राथमिक विद्यालयों के सामान्य व ओबीसी जाति के तीन हजार छात्रों को यूनिफार्म नहीं मिल पाई है। मिशन ज्योतिर्गमय से जुडे़ 24 स्कूलों के छात्रों को भी यूनिफार्म नहीं मिलने से शिक्षकों में नाराजगी है। अभिभावकों ने छात्रों को यूनिफार्म उपलब्ध कराने की मांग की है।
विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के प्राथमिक विद्यालयों में सामान्य जाति व पिछड़ा वर्ग में के तीन हजार छात्रों को अभी तक यूनिफार्म नहीं मिल पाई है, जबकि ब्लॉक के 24 स्कूल मिशन ज्योतिर्गमय से जुड़े हैं। इन स्कूलों के भी सामान्य व पिछड़ा वर्ग के छात्रों को यूनिफार्म नहीं मिली है। शिक्षकों को उम्मीद थी कि सामान्य व पिछड़ी जाति के छात्रों की यूनिफार्म की धनराशि बाद में आएगी, पर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सामान्य व पिछड़ी जाति के छात्रों की यूनिफार्म की धनराशि आने से शिक्षकों में खलबली मची। शिक्षकों ने ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी से भी यूनिफार्म नहीं आने की बात कही है। अब स्कूलों में आए दिन अभिभावक पहुंच कर बच्चों को यूनिफार्म कब मिलेगी। इस बारे में पूछते हैं। अभिभावक सुरेश सिंह, राजपाल सिंह व सोमपाल का कहना है कि पिछड़ी जाति के छात्रों को भी यूनिफार्म मिलनी चाहिए। उन्होंने मामले में जांच कराने की मांग की है। दूसरी ओर, खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिक विद्यालयों के सामान्य व पिछड़ी जाति के छात्रों की यूनिफार्म की धनराशि उपलब्ध कराने के लिए वह विभाग को लिखेंगे। दूसरी ओर, प्रभारी बीएसए शिव कुमार का कहना है शासन से यूनिफार्म की जो धनराशि आई थी उसका वितरण कर दिया गया है। यूनिफार्म से वंचित छात्रों की यूनिफार्म के लिए शासन से धनराशि की मांग की गई है।