{"_id":"5a15d0f84f1c1b001c8b46a5","slug":"41511379192-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, सपा, रालोद, बसपा में नजर आया मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, सपा, रालोद, बसपा में नजर आया मुकाबला
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका में भाजपा, सपा, रालोद, व बसपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मुस्लिम वोटरों का रुझान सपा प्रत्याशी रूखसाना परवीन की ओर ज्यादा दिखाई दिया। बसपा प्रत्याशी सलमा फरीद को मुस्लिमों के साथ दलितों का वोट मिलता नजर आया। भाजपा प्रत्याशी नीता अग्रवाल को हिंदू के समर्वसमाज का वोट मिला है। रालोद प्रत्याशी मोनिका शर्मा भाजपा के वोट में सेंध लगाती नजर आईं। ब्राह्मण, पाल, जाट समेत कई जाति के वोटरों में वह अच्छी सेंध लगाती दिखाई दीं। भाजपा प्रत्याशी नीता अग्रवाल को भीतरघात का खूब नुकसान हुआ। अपने ही भीतरघात करने में जुटे रहे। सभी दलों के प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं और आंकड़े बताने में जुटे हैं।
निर्दलीय नजर आए हावी
झालू नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी पार्टी के प्रत्याशियों पर हावी नजर आए। मुख्य मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी संजीव राणा, शहजाद अहमद, सिकंदर आलम, बसपा प्रत्याशी डा.रईस अहमद, भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह व सपा प्रत्याशी राशिद हुसैन के बीच नजर आया। मुस्लिम वोट मुस्लिम प्रत्याशियों में बंटा रहा। हिंदू वोट संजीव राणा व भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह की ओर जाता दिखाई दिया। संजीव राणा की ओर हिंदू वोटरों का ज्यादा झुकाव नजर आया। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के दावे करते घूम रहे हैं।
भाजपा, सपा में दिखाई दिया मुकाबला
मंडावर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी मंजू अग्रवाल, सपा प्रत्याशी अफसर निगार, रालोद प्रत्याशी आलिया अदनान, कांग्रेस प्रत्याशी जाहिदा बेगम व बसपा प्रत्याशी बिल्किस अलवी में रहा। यहां आठ प्रत्याशियों में सात प्रत्याश्याी मुस्लिम थे। केवल भाजपा का ही हिंदू प्रत्याशी था। यहां मुस्लिम वोट सभी प्रत्याशियों में बंटा है। मुस्लिम वोटरों को यहां पर धु्रवीकरण नहीं हुआ। मुस्लिम प्रत्याशियों वोटरों के बिखराव को रोक नहीं पाए। हिंदू वोट भाजपा के खाते में गए। यहां भाजपा के खाते में मुस्लिमों के वोट भी गए हैं।
विज्ञापन
सपा, भाजपा, बसपा में मुकाबला
हल्दौर। नगर पालिका सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित थी। यहां भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह, सपा प्रत्याशी विमला देवी, बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार व पूर्व चेयरपर्सन निर्दलीय शोभा रानी में मुकाबला रहा। सपा प्रत्याशी विमला देवी के पति दीपक कुमार सैनी समाज से हैं। मुस्लिमों, दलितों के अलावा उन्हें सैनी समाज का भी वोट मिला। बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार को मुस्लिमों व दलितों का वोट मिला। भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह को हिंदुओं की सभी बिरादरी का वोट मिला है।
-----------------------------------
नहीं हुई गड़बड़ी:डीएम
डीएम जगतराज के मुताबिक जिले में मतदान शांतिपूर्वक रहा। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई। अधिकारी कर्मचारी व राजनीतिक दलों का मतदान में सहयोग रहा।
शांतिपूर्वक रहा मतदान:एसपी
एसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक जिले में मतदान शांतिपूर्वक रहा। चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए जनता का धन्यवाद।
निष्पक्ष हुआ चुनाव:सीडीओ
सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार जिले में चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष हुआ। मतदान शांतिपूर्वक कराने में सहयोग करने वाली जनता का कोटि-कोटि धन्यवाद।