{"_id":"59fdfd784f1c1b71548bac85","slug":"41509817720-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला टिकट, पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे सपा नगर अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला टिकट, पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे सपा नगर अध्यक्ष
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। सपा के नगर अध्यक्ष हाजी मो.फैसल ने हाईकमान के आदेश पर सपा प्रत्याशी सबिया निशात को चुनाव लड़ाने की घोषणा की। सपा नगर अध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक पर सपा प्रत्याशी बनाने के नाम पर उन्हें और अन्य सपाइयों को धोखे में रखने का आरोप लगाया।
सपा के नगर अध्यक्ष हाजी मो.फैसल ने अपने निवास पर प्रेस वार्ता की। हाजी मो.फैसल अपनी पत्नी रूबीना को नगरपालिका अध्यक्ष पद से सपा प्रत्याशी घोषित कराना चाहते थे। हाईकमान ने पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां की पत्नी सबिया निशात को सपा प्रत्याशी घोषित किया। सबिया के सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद फैसल ने मीडियाकर्मियों से वार्ता में पूर्व चेयरमैन की पत्नी को समर्थकों के साथ चुनाव लड़ाने की घोषणा की। उन्होंने विधायक की भूमिका पर खेद प्रकट किया। प्रेस वार्ता में साबिर अलवी, अशरफ अलवी, तशरीफ अहमद, मो.जब्बार, मुख्तार सहित अनेक समर्थक उपस्थित थे।
उधर फैसल समर्थकों ने सबिया को सपा प्रत्याशी घोषित कराने में विधायक हाजी मो.तसलीम की भूमिका का विरोध करते हुए जाब्तागंज क्षेत्र में विधायक का पुतला फूंका। विधायक हाजी मो.तसलीम अहमद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सबिया निशात को नजीबाबाद नगरपालिका पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। सपा के समर्पित सिपाही होने के नाते वे सपा प्रत्याशी को बहुमत से विजयी बनाने में कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित
नजीबाबाद। काफी मंथन के बाद भाजपा हाईकमान ने भाजपा नेता अंकित राजपूत की पत्नी ज्योति राजपूत को नजीबाबाद नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा में कुछ समय से सक्रिय रहीं बिंदू सराफ, भाजपा नेता संजीव अग्रवाल की पत्नी राधिका अग्रवाल, मुकेश की पत्नी इंद्राणी गोयल हाईकमान को रिझाने में सफल नहीं हो पाईं। भाजपा टिकट पाने में असफल प्रत्याशी समर्थकों में निराशा है। उधर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एम अकरम खां ने नजीबाबाद नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए तहसील कॉलोनी निवासी दयावती को पार्टी प्रत्याशी बनाने की जानकारी दी।