फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नहटौर में पालिकाध्यक्ष पद के लिए दो और सभासद के लिए 27 ने किए परचे दाखिल

नहटौर में पालिकाध्यक्ष पद के लिए दो और सभासद के लिए 27 ने किए परचे दाखिल

Sat, 04 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
नहटौर में पालिकाध्यक्ष पद के लिए दो और सभासद के लिए 27 ने किए परचे दाखिल
धामपुर। एसडीएम आजाद भगत सिंह ने बताया कि विभिन्न नगर पालिकाओं में पालिका अध्यक्ष और सभासद का चुनाव लड़ने वालों ने नामांकन पत्र दाखिल करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को केएम इंटर कॉलेज में नामांकन स्थल पर पहुंच कर नहटौर नगरपालिका में पालिका अध्यक्ष पद के दो और सभासद पद के लिए 27 लोगों ने पर्चे दाखिल कि ए। अफजलगढ़ में पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन और सभासद पद के लिए 19, नगर पंचायत सहसपुर में अध्यक्ष पद के लिए चार और सभासद पद के लिए 42 लोगों ने सभासद के लिए पर्चे दाखिल किए। शेरकोट नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया। जबकि 17 लोगों ने सभासद पद के लिए पर्चा दाखिल किए। धामपुर नगरपालिका परिषद में किसी भी व्यक्ति ने पालिकाध्यक्ष का पर्चा जमा नहीं किया गया। जबकि 27 लोगों ने सभासद पद के लिए पर्चा दाखिल किए। स्योहारा पालिका में भी पालिका अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया है । जबकि सभासद के लिए 22 लोगों ने पर्चा दाखिल किए। उधर, धामपुर नगर पालिका में भाजपा के घोषित प्रत्याशी राजू गुप्ता ने शनिवार को पालिका अध्यक्ष पद का पर्चा खरीदा है। राजू गुप्ता को भाजपा पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिए जाने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। जबकि अन्य 14 दावेदारों के खेमों में जबरदस्त मायूसी देखी जा रही है। हालांकि सभी मायूस दावेदारों और उनके समर्थकों ने राजू गुप्ता का चुनाव लड़वाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed