{"_id":"59c406f24f1c1b1f688b5c7f","slug":"41506019058-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितिय अनियमितताओं में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओं नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितिय अनियमितताओं में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओं नोटिस
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर।ग्राम पंचायत ढेला अहीर में विकास कार्यों में अनियमितता मिलने एवं ग्राम समाज की भूमि पर खड़े पेड़ों को अवैध रूप कटवाने पर जिलाधिकारी ने प्रधान और पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
गांव ढेला अहीर निवासी विरेश कुमार, प्रवेश कुमार, राजीव कुमार आदि ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान अनिल कुमार पर विकास कार्यों में धांधली और ग्राम समाज की भूमि पर खड़े पेड़ों को औने पौने दामों में अपने संबंधियों को बेचे जाने की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी और आरईएस के अवर अभियंता के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर आख्या देने के निर्देश दिए थे। जांच में रघुवीर सैनी के मकान से बाबूराम सिंह के मकान तक, शैलराज त्यागी के मकान से युगल किशोर के मकान से होते हुए पीडब्लूडी सड़क तक एवं पीर साहब की दरगाह तक बनी सीसी रोड की नाली में पुरानी ईंटों का प्रयोग होने एवं ग्राम समाज की भूमि पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को बिना नीलामी प्रक्रिया अपनाए बेचे जाने के आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट मिलने पर जिलाधिकारी ने प्रधान अनिल कुमार एवं पंचायत सचिव बृजेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब देने को कहा है। सहायक विकास अधिकारी उदयराज सिंह ने नोटिस जारी होने की पुष्टि की है।