{"_id":"59c16a984f1c1b38688b54e2","slug":"41505847960-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककराला बिजली घर पर किसानों का प्रदर्शन, जेई ने लगाया बिजली घर में तालाबंदी व एसएसओ के साथ मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककराला बिजली घर पर किसानों का प्रदर्शन, जेई ने लगाया बिजली घर में तालाबंदी व एसएसओ के साथ मारपीट का आरोप
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर(बिजनौर)। गांव ककराला बिजलीघर से जुड़े नौ गांवों के लोगों ने पांच दिन से बिजली न आने पर हंगामा किया। अवर अभियंता ने गांववासियों पर बिजली घर में तालाबंदी करने और संविदा कर्मी एसएसओ के साथ मारपीट का आरोप लगाया।
गांव ककराला में स्थित सब स्टेशन से गांव ककराला, तखनपुरी, जौनपुर, मिर्जापुर, ताहरपुर, हरपुर, रूपपुर, हैजरपुर, बहावलपुर आदि गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। गांववासियों का कहना है कि बिजलीघर पर रखे पांच एमवी के ट्रांसफार्मर फूंक जाने से पांच दिन से गांववासियों को बिजली नहीं मिल रही है। इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी भाकियू कार्यकर्ता और किसानों ने प्रदर्शन किया था। मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता और किसान अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचने और आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें कुलदीप सिंह, उदयराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, तुकराम सिंह, सूरज सिंह, चंदन कुमार, शीशपाल सिंह, नवनीत कुमार, कुंवर पाल सिंह, करतार सिंह, नेमी शरण, सतपाल सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, अवर अभियंता निर्मल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में अवर अभियंता ने बताया कि सोमवार की रात्रि ग्रामीण हाथ में लाठी डंडे लेकर गाली गलौज करते हुए बिजली घर पर आए तथा संविदाकर्मी एसएसओ राजकुमार के साथ मारपीट की। बिजली घर की चाबी लेकर रिकार्ड और कुछ सामान के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बिजलीघर का ताला लगाकर चाबी अपने साथ लेकर चले गए। अवर अभियंता ने पुलिस को नौ लोग नामजद समेत कई के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।