{"_id":"59c013a34f1c1b9a688b5469","slug":"41505760163-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात के बिजली उपभोक्तओं को बिल जमा करने पर निगम देगा बतौर ईनाम इलैक्ट्रोनिक झालर , स्कीम आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात के बिजली उपभोक्तओं को बिल जमा करने पर निगम देगा बतौर ईनाम इलैक्ट्रोनिक झालर , स्कीम आज से शुरू
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2500 रुपये से अधिक बिल जमा करने पर मिलेगा पुरस्कार
धामपुर। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता हरीश कुमार चौधरी ने बताया की निगम ने डिवीजन के चार बिजलीघरों को ऑनलाइन कर दिया है। इन सभी बिजलीघरों पर सभी प्रकार के विद्युत बिलों को उपभोक्ता ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा। निगम के मुख्य अभियंता ने ऐसे उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्पेशल स्कीम को लागू किया है।
स्कीम के तहत देहात क्षेत्र के बिजलीघर नींदडू, सहसपुर, भिक्कावाला और खंडसाल पर जो उपभोक्ता 2500 से अधिक बकाया जमा करेगा, उन पहले 200 उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रानिक झालर पुरस्कार दिया जाएगा। बताया कि नगर और देहात में बिजली आपूर्ति का शेडयूल भी बदल गया है। नए शेड्यूल के तहत अब नगर क्षेत्र को दिन में तीन बजे से रात के 10 बजे तक और रात में 12.30 बजे से दिन में डेढ़ बजे तक बिजली मिलेगी। वहीं, देहात में नींदडू, खंडसाल, धामपुर ग्रामीण, अफजलगढ़, सरकड़ा, बसावनपुर, उमरपुर, ठाटजट, कादीपुर बिजलीघर क्षेत्र में रात 1:00 बजे से दिन में 2:30 बजे तक और शाम को 5:00 बजे से रात को 10:00 बजे तक कुल 18 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। जबकि अन्य बिजलीघरों हरेवली, शेरकोट, बीरभानवाला, मनियावाला, सहसपुर, पालनपुर, राजा का ताजपुर, ढ़क्काकरमचंद, नहटौर, कल्याणपुर के बिजली घरों पर रात के 3:30 बजे से अगले दिन की रात 10:00 बजे लगातार तक 18 घंटे बिजली आपूर्ति होगी।