फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो घंटे बाद भी नहीं पंहुची एंबुलेंस, मरीज की मौत

दो घंटे बाद भी नहीं पंहुची एंबुलेंस, मरीज की मौत

Thu, 07 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
दो घंटे बाद भी नहीं पंहुची एंबुलेंस, मरीज की मौत
बिजनौर/बरूकी। 108 एंबुलेंस की इंतजार में अस्थमा पीड़ित एक महिला ने दम तोड़ दिया। इसको लेकर परिवार में सरकारी सिस्टम व प्रदेश सरकार के खिलाफ गुस्सा है, वह उनको ही महिला की मौत का मान रहे हैं।
विज्ञापन

अभी गोरखपुर व फरूखबाद में सरकारी सिस्टम की लापरवाही से हुई बच्चों की मौत को कोई भुला नहीं पा रहा है। बिजनौर में सरकारी सिस्टम से लड़कर कोतवाली देहात के गांव उमरी कलां की सावित्री (50) पत्नी राकेश ने दो घंटे 108 एंबुलेंस के इंतजार के बाद दम तोड़ दिया। राकेश ने बताया कि उनकी पत्नी कई माह से अस्थमा बीमारी से पीड़ित थी। उसका इलाज सरकारी अस्पताल में भी चल रहा था। बुधवार सुबह उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्होंने सुबह साढ़े नौ बजे एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पर कॉल किया, लेकिन करीब दो घंटे तक भी एंबुलेंस उनके घर नहीं पहुंची। एंबुलेंस के नहीं आने पर वह प्राइवेट वाहन से पत्नी को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिवार महिला की मौत के बाद सरकारी सिस्टम व प्रदेश सरकार को जमकर कोस रहा है। उनका कहना है कि अगर एंबुलेंस सही समय पर आ जाती तो उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन

----
नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है-सीएमओ
सीएमओ डा.राकेश मित्तल ने बताया कि एंबुलेंस नही पहुंचने पर 108 व 102 एंबुलेंस के जिला कोआर्डिनेटर मनोज सावंत को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जा रहा है।
एंबुलेंस में पहले ही था मरीज : डीसी
108 व 102 एंबुलेंस के जिला कोआर्डिनेटर मनोज सावंत ने बताया कि जब सावित्री के घर से कॉल आई थी उसके समय बिजनौर, कोतवाली, नगीना व आसपास की एंबुलेंस पर पहले से ही मरीज था। 108 एंबुलेंस के स्टाफ ने उनसे कहा था कि वह मरीज को बिजनौर छोड़कर आपके मरीज को रिसीव करेंगे, लेकिन परिवार ने बताया कि उनके पास इतना समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed