फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आधा दर्जन मकान गिरे, आधा दर्जन की छत व दीवार गिरी

आधा दर्जन मकान गिरे, आधा दर्जन की छत व दीवार गिरी

Sun, 03 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन मकान गिरे, आधा दर्जन की छत व दीवार गिरी
राजा का ताजपुर। क्षेत्र में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण कस्बे में आधा दर्जन कच्चे मकान धराशायी हो गए। मकान गिरने से कई परिवार धर्मशालाओं में शरण लेने को मजबूर हैं। प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

बारिश के कारण मोहल्ला जोगीयान निवासी हरप्रसाद सिंह, गंगासरन सिंह, मूलचंद सिंह, प्रेम सिंह तथा मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी आदेश व अशोक के मकान बारिश के कारण गिर गए। मकान के मलबे में सामान भी दब गया। हरप्रसाद ने बताया कि शनिवार रात बारिश के कारण मकान अचानक भर-भराकर गिर गया। एक दिन पहले ही मकान की स्थिति देख वह अपने बच्चों के साथ धर्मशाला में रहने चले गए थे। वहीं मोहल्ला जोगीयान निवासी हरिया सिंह, कलवा सिंह, नेमीशरण, विजय सिंह, सुखवीर सिंह, राजो देवी आदि के मकान की छत व दीवार गिर गई है। ग्रामीणों के अनुसार कलावती की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपने परिवार के साथ छोटे से कच्चे मकान में काफी समय से पन्नी डालकर रह रही है। बारिश के कारण मकान गिरने की सूचना ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल का दे दी है। ग्रामवासियों ने उच्चधिकारियों से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन


ताजपुर-पौटा मार्ग पर जलभराव
बारिश के कारण ताजपुर पौटा मार्ग पर काफी दूरी तक जलभराव हो गया है। इसके कारण मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर पड़ने वाले तालाब के अटने व जल निकासी सही नही होने के कारण बरसात में मार्ग पर जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान गिरने से दो घायल
स्योहारा। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण आम जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सिपाहिवाला निवासी नेमी शरण का कच्चा मकान शनिवार की रात बारिश के कारण गिर गया। मकान गिरने से पहले जब मिट्टी गिरनी शुरू हुई तो परिवार के पांच सदस्य तो बाहर निकल आए, लेकिन नेमीशरण की पत्नी धर्मों (50) व नवासा अंश (3) मकान के अंदर ही रह गए। मकान गिरते ही वह दोनों अंदर फंस गए। परिवार के सदस्यों ने दोनों को बामुश्किल बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां से दोनों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed