{"_id":"59a9ab184f1c1b12278b4d26","slug":"41504291608-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से नदियों में उफान, कई गांव का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से नदियों में उफान, कई गांव का संपर्क टूटा
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर/हरेवली/शेरकोट।
पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश से कई नदियों में उफान आ गया है। हरेवली में नदियों में पानी आने से कई गांव का संपर्क टूट गया है। पानी को देखकर ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने लगातार हो रही बारिश के चलते सुरक्षित स्थानों पर सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है। बाढ़ का खतरा सता रहा है। आरोप है कि सूचना देने पर प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा।
बृहस्पतिवार की रात से हो रही बारिश से हरेवली की बेगा नदी, ओगली और सूखा नदी में उफान आ गया है। तीनों नदियों में पानी आने से भोगपुर, मधपुरी, कुआखेड़ा, रामनगर गोसाई, चंपतपुर चकला, वीरभानवाला, कुआखेड़ा खदरी, सहानगर कुराली का हरेवली से संपर्क टूट गया है। ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। नदियों में उफान आने से बच्चे स्कूल नहीं जा सके। बारिश से प्रभावित अधिकांश गांव के स्कूल बंद रहे। ग्रामीणों में बाढ़ आने का खतरा सता रहा है। गांव के पंकज कुमार, योगेंद्र कुमार, योगेश कुमार का कहना है कि शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से खेत पानी से भर गए। दर्जनों गांव पानी से लबालब हो गए। संपर्क मार्गों पर पानी चलने की वजह से ग्रामीणों का तहसील से संपर्क टूट गया। शेरकोट में पानी भरने से हाइवे प्रभावित रहा। कस्तूरबा विद्यालय के पास हाइवे पर तीन फुट से ज्यादा पानी चल रहा था। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। घंटों तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।
शेरकोट के कई मुहल्ले पानी से जलमग्न हो गए। नागरिकों के घरों में पानी भर गया। नागरिकों को घरों का सामान सुरक्षित स्थानों पर लेकर भागना पड़ा। नागरिकों ने पालिका पर पानी निकासी की व्यवस्था न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। शुक्रवार को तेज बारिश देखते हुए जलभराव की समस्या के चलते कई स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। धामपुर में टीचर कॉलोनी, शिवनगर कालोनी, नेजो सराय आदि में जलभराव की समस्या रही। घरों में पानी भर गया। कॉलोनी वासियों का घरों में भरा पानी निकालने में पसीना छूट गया।