{"_id":"59593e634f1c1b7e678b4a25","slug":"41499020899-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रुश कारखाने में लगी आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रुश कारखाने में लगी आग से लाखों का नुकसान
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रुश कारखाने में लगी आग से लाखों का नुकसान
शेरकोट (बिजनौर)। शॉर्ट सर्किट से ब्रुश कारखाने में लगी आग से लाखों की कीमत का माल जलकर नष्ट हो गया। मोहल्लेवासियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
मोहल्ला नौंधना निवासी अशरफ ने बताया कि उसका मुहल्ले में ब्रुश कारखाना है। रविवार का जब कारखाने में काम करने वाले श्रमिक रोज की तरह से करीब 12 बजे फैक्ट्री बंद कर लंच करने को अपने घर चले गए तो इस दौरान अचानक परिवार के लोगों ने कारखाने से धुआं उठता देखा। कारखाने से धुएं को उठता देख परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुन कर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान जब लोगों ने किसी तरह से कारखाने का दरवाजा खोल कर देखा तो कारखाने के भीतर ब्रुशों में लगी आग से लपटें उठ रही थी। घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। पर काफी देर तक जब कोई नहीं पहुंचा । हादसे के दौरान मोहल्लेवासी घबरा गए। महिलाएं बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल गई। लोगों का कहना है कि बिजली शॉर्ट सर्किट होने से कारखाने में आग लगी है।