{"_id":"5957f0bf4f1c1b0f658b48c9","slug":"41498935487-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने मारपीट कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने मारपीट कर घायल किया
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने मारपीट कर घायल किया
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव नावका निवासी महिला रेशमा पुत्री शमीम अहमद ने अपने पति पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए मारपीट की शिकायत की है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पहले गांव आसफाबाद चमन निवासी शकील के साथ हुई थी। उसका पति उससे पर ससुराल से एक लाख रुपये की डिमांड करता है। नौ माह से अपने मायके नावका में रह रही थी। ईद पर अपने पति के बुलाने पर वह मायके से दस हजार रुपये लेकर ससुराल गई थी। आरोप है कि शुक्रवार को फिर से पति ने मायके से रकम लाने की डिमांड की। जब उसने मायके से दोबारा रकम लाने इंकार कर दिया तो उसने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा। परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। आरोप है कि अस्पताल में भी उपचार के दौरान पति ने मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।