{"_id":"5957edbc4f1c1bd4798b462a","slug":"41498934716-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव के 44वें जन्मदिन पर फल बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव के 44वें जन्मदिन पर फल बांटे
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश यादव के 44वें जन्मदिन पर फल बांटे
बिजनौर। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 44वां जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने दरोगा सहजोर सिंह मलिक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया।
शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर धूमधाम से अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में प्रदेश का विकास कराया था। उनके समय में कानून-व्यवस्था भी अच्छी थी। बैठक में दरोगा सहजोर सिंह मलिक के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। बाद में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल व कुष्ठ आश्रम पहुंचकर फल वितरित किए। इस अवसर पर नईमुल हसन, अखलाक पप्पू, भानू प्रताप सिंह, महमद हसन, आरिफ कुरैशी, कमलेश भुइयार, कृपा रानी, दारा सिंह, प्रमोद प्रधान, दिलशाद अंसारी, जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अनिल यादव व महासचिव महमूद कुरैशी ने की।