{"_id":"69efac0877d839cde90f11b0","slug":"41-pier-caps-of-the-ganga-bridge-under-construction-near-bijnor-barrage-are-ready-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-178162-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर बैराज के पास निर्माणाधीन गंगा पुल के 41 पियर कैप बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर बैराज के पास निर्माणाधीन गंगा पुल के 41 पियर कैप बनकर तैयार
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर बैराज के पास गंगा नदी पर बनाए जा रहे नए पुल के 41 पिलर पर पियर कैप भी बनकर तैयार हो चुके हैं। इस पुल का निर्माण साल 2027 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। अब तक पुल का 40 फीसदी निर्माण हो चुका है।
मेरठ से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन किया जा रहा है। पहले चरण में मेरठ से बहसूमा तक फोरलेन हाईवे तैयार कर लिया गया था। वहीं बिजनौर से नजीबाबाद तक भी सड़क फोरलेन में तब्दील हो चुकी है। इन दोनों ही हिस्सो में टोल की वसूली भी की जा रही है।
उधर दूसरे चरण में बहसूमा से बिजनौर तक और बिजनौर बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। दूसरे चरण के निर्माण में गंगा नदी पर नए पुल भी शामिल है।
बैराज के पास गंगा नदी पर फोरलेन पुल भी बनाया जा रहा है। इस पुल में 126 कुएं बनाए जाने हैं, जिनमें 120 पर काम चल रहा है। कुएं बनाने के बाद पिलर भी खड़े किए जा रहे हैं। अब तक 86 कुओं का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इनमें 41 पिलर खड़े करने के बाद इन पर पियर कैप भी बना दिए गए हैं। पियर कैप के ऊपर गार्डर का रखा जाना बाकी रह गया है। इस पूरे पुल में 496 गार्डर रखे जाएंगे। गार्डर पर स्लैब डाले जाने के बाद पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। अब तक 336 गार्डर बना लिए गए हैं। जिन्हें पिलर पर रखा जाना बाकी है।
विज्ञापन
गंगा नदी पर पुल का निर्माण 40 फीसदी हो चुका है। 41 पिलर पर पियर कैप भी बन गए है। अगले साल जुलाई माह तक पुल का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। ...आशीष शर्मा, एसडीओ एनएचएआई