{"_id":"5e5ea6768ebc3ef40b594fa7","slug":"41-liquor-mafia-came-on-the-radar-of-excise-department-bijnor-news-mrt4720154128","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के पर्व पर शराब माफिया सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के पर्व पर शराब माफिया सक्रिय
विज्ञापन
आबकारी विभाग के रडार पर आए 41 शराब माफिया
बिजनौर। होली के पर्व पर जिले के शराब माफियाओं पर पुलिस के साथ आबकारी विभाग की कड़ी नजर है। शराब माफिया गैर राज्यों से शराब की खेप जिले में पहुंचाने की जुगत में लगे हैं। जिले के 41 शराब माफिया आबकारी विभाग के रडार पर हैं। विभाग होली से पहले इनकी घेराबंदी करने में जुटा है।
होली पर शराब माफिया सक्रिय हो जाते हैं। ये शराब माफिया हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों से कम कीमत पर शराब लाकर जिले में बेचते हैं। गैर राज्यों की शराब की आड़ में जिले में बनाई गई शराब भी लोगों को परोसी जाती है। जिले के 41 शराब माफिया आबकारी विभाग के रडार पर हैं। सूत्रों के मुताबिक ये शराब माफिया गैर राज्यों से शराब लाकर ईख के खेत या खाली पड़े भवनों में उतारते हैं और गुपचुप तरीके से इसे बेचा जाता है।
कई बार आरोप लगते हैं कि पुलिस व आबकारी विभाग की शराब माफिया से मिलीभगत रहती है। अवैध शराब तब पकड़ी जाती है जब दूसरा माफिया उनकी शराब पकड़वाता है। यह भी पता लगाना आसान नहीं होता कि बाहर से लाई शराब को कहां छिपाकर रख रखा है।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार के मुताबिक पूरे जिले में 41 शराब माफिया सक्रिय हैं। होली पर विभाग की इन पर पैनी नजर है। इनकी गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है।