{"_id":"6616f2ecf4d33cedd80d2c26","slug":"40-percent-eligible-did-not-get-benefit-of-pmmvy-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-122000-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीएमएमवीवाई का 40 प्रतिशत पात्रों को नहीं मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीएमएमवीवाई का 40 प्रतिशत पात्रों को नहीं मिला लाभ
Thu, 11 Apr 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। भले ही सरकार जच्चा और बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए योजनाएं चला रही है। मगर स्वास्थ्य विभाग इन योजनाओं को धरातल पर उतारने में नाकाम साबित हो रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में 40 प्रतिशत पात्रों को पीएमएमवीवाई (प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना) का लाभ नहीं मिला है।
जिले में सत्र 2023-24 में 22815 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें दंपती के पहला बच्चा और दूसरा बच्चा लड़की शामिल हैं। पहला बच्चा होने पर लाभार्थी को पांच हजार रुपये और दूसरा बच्चा लड़की होने पर छह हजार का लाभ दिया जाता है। मगर जिले में अभी तक 13609 लाभार्थियों को ही इस योजना का लाभ मिला है। जबकि 9206 पात्रों को अभी योजना का लाभ नहीं मिला है। विभाग ने लक्ष्य का 60 प्रतिशत ही प्राप्त किया है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि स्वास्थ्य विभाग योजनाओं का लाभ देने में लापरवाही बरत रहा है।
- तीन ब्लॉक लक्ष्य हासिल करने में सबसे पीछे
सुबोध राठी के अनुसार हल्दौर, नजीबाबाद, नूरपुर ब्लॉक प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लक्ष्य हासिल करने में सबसे पीछे हैं। योजना के तहत लाभार्थियों का पंजीकरण नहीं कराने पर कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते नोडल अधिकारी ने बीसीपीएम और डाटा एंट्री ऑपरेटर के वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
- निजी अस्पतालों से भी लिया जा रहा नवजातों का आंकड़ा
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। प्रसव कराने वाले निजी अस्पतालों को पत्र लिखकर बच्चों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में कितने बच्चे हुए, इसकी सूची अस्पतालों ने भेजनी शुरू कर दी है।
- योजना के लाभार्थी का ब्लॉकों को मिला लक्ष्य और उनके पंजीकरण
ब्लॉक लक्ष्य पंजीकरण
अफजलगढ़- 1640- 924
बिजनौर- 1518- 1410
स्योहारा- 1609- 951
धामपुर- 2084- 1150
हल्दौर- 1805- 728
जलीलपुर- 1865- 1703
किरतपुर- 1473- 851
कोतवाली- 2788- 1461
मोहम्मदपुर देवमल- 1733- 912
नजीबाबाद- 2737- 1302
नहटौर- 1537- 1353
नूरपुर- 2027- 849
नोट: आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं और आठ अप्रैल तक के हैं।
- वर्जन : जिले में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ अभी 60 प्रतिशत को ही दिया गया है। जानकारी नहीं होने पर लोग योजना के लाभ से वंचित हैं। पंजीकरण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के वेतन रोकने के भी निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। - डॉ. सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बिजनौर