फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   38 thousand consumer dues, light will be off

बिजनौर: 38 हजार उपभोक्ता बकाएदार, गुल होगी बत्ती

Fri, 10 Feb 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 10 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
38 thousand consumer dues, light will be off
- राजस्व वसूल के लिए गठित की गई कई टीमें
विज्ञापन

- बकाया जमा नहीं करने पर काटा जाएगा कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। तमाम प्रयास के बावजूद ऊर्जा निगम के बकाएदार उपभोक्ताओं की संख्या कम नहीं हो रहे हैं। बिजनौर डिवीजन के क्षेत्र में करीब 61 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 38 हजार उपभोक्ता बकाएदार हैं। अधिकारियों ने इन उपभोक्ताओं की सूची बनाकर बिजली बिल वसूली के लिए गठित टीम सौंप दी है।
ऊर्जा निगम की बिजनौर डिवीजन में जिला मुख्यालय के साथ ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। विभाग के अनुसार डिवीजन में करीब 61 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें घरेलू-पंखा, निजी नलकूप, वाणिज्य उपभोक्ता शामिल है। इनमें 38560 उपभोक्ताओं पर दो माह एवं उससे ज्यादा का बिजली बिल बकाया चल रहा है। बिजली बिल वसूली के लिए अवर अभियंताओं की टीम गठित कर दी है। टीम सूची के अनुसार बकाएदार उपभोक्ता के यहां पहुंचकर पहले उपभोक्ता से बकाया जमा करने का आग्रह करेगी। बकाया जमा नहीं करने पर तुरंत बिजली बिल बकाएदार का कनेक्शन काट दिया जाएगा। एसडीओ इस अभियान की निगरानी करेंगे। एसडीओ प्रदीप कुमार का कहना है दो माह से ज्यादा वाले बकाएदार बिल जमा नहीं करने पर बिजली बिल कनेक्शन काट दिया जाएगा। उपभोक्ता समय से बिजली बिल जमा कर दें।
विज्ञापन

-बोले अधिकारी
अच्छी बिजली आपूर्ति के लिए राजस्व वसूली भी अच्छी होनी चाहिए। दो माह से ज्यादा के बहुत बकाएदार है। बिजली जमा नहीं करने वाले बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एके पांडेय, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed