फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   38 schools got Swachh Vidyalaya Award

38 विद्यालयों को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

Sun, 31 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
38 schools got Swachh Vidyalaya Award
38 विद्यालयों को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने 38 परिषदीय विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिए। साथ ही अच्छा कार्य करने वाले पांच प्रधानाध्यापकों, पांच प्रधानों एवं एक खंड शिक्षा अधिकारी को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आपरेशन कायाकल्प में पंचायतों के माध्यम से विद्यालयों में कराए कार्यों पर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आने पर डीपीआरओ सतीश कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने निपुण भारत के कार्यों की समीक्षा की। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण किए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने डीएम की संज्ञान में लाया कि ऑपरेशन कायाकल्प में बिजनौर जिला दूसरे स्थान पर है। जिलाधिकारी ने सभी बीईओ, ईओ, एडीओ पंचायत को प्रथम स्थान पर लाने के लिये निर्देश दिए। कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के लिये विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन किए। 59 प्रश्नों के उत्तर, फोटो सहित दिए, जिसका तीसरे पक्ष से सर्वे कराने के उपरांत विजेता निर्धारित किए गए। पुरस्कार 6 कैटेगिरी पेयजल, शौचालय, हैंडवॉश, स्वच्छता, मरम्मत, कोविड प्रोटोकॉल पालन में दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, डीपीआरओ सतीश कुमार, बीएसए जयकरन यादव, डीसी विवेक बंसल आदि अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed