{"_id":"5ea70ee28ebc3e906252074d","slug":"375-laborers-returned-from-haryana-in-13-buses-on-second-day-bijnor-news-mrt479460339","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से दूसरे दिन 13 बसों से लौटे 375 मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से दूसरे दिन 13 बसों से लौटे 375 मजदूर
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को दूसरे दिन तक हरियाणा से करीब 375 मजदूर अपने गृह जनपद लौट आए। बस स्टेशन पर थर्मल स्कैनर से जांच कराई। अफसरों के अनुसार इन सभी को संबंधित तहसीलों की टीम क्वारंटीन कराएंगी। इस दौरान जिले की सभी तहसीलों की टीम मौजूद रही। संबंधित क्षेत्र की तहसील टीम ने मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया। अब तक जिले में लगभग चार सौ मजदूर 16 बसों से आ चुके हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते केंद्र सरकार ने 25 मार्च से 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन जारी कर दिया था। सोमवार को दूसरे दिन भी हरियाणा से आने वाले मजदूरों का सिलसिला जारी रहा। बस स्टेशन इंचार्ज अरविंद कुमार शर्मा के अनुसार रविवार को तीन बसें बिजनौर स्टेशन पर आईं थी। रविवार की देर रात से लेकर सोमवार की शाम तक कुल मिलाकर 16 बसें बस अड्डे पर आ चुकी हैं। इनसे लगभग चार सौ मजदूर आए हैं। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार अब केवल 22 मजदूर बाहर हैं। कुल मिलाकर जनपद में हरियाणा से चार सौ मरीज आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केवल रोडवेज की एक ही बस रह गई है। उन्होंने बताया कि एक बस रास्ते में कहीं खराब होने की सूचना मिली है। इस कारण यह बस अब तक बस स्टेशन पर नहीं पहुंच पाई। उन्होंने बताया कि बस में आई कमी को दुरुस्त कराने के बाद शीघ्र ही बिजनौर में आ जाएगी।