फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   370 for the post of president, 2068 pamphlets were sold for councilor

Bijnor News: बिजनौर - अध्यक्ष पद के 370, सभासद के लिए 2068 पर्चे बिके

Fri, 14 Apr 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
370 for the post of president, 2068 pamphlets were sold for councilor
- जिले में अध्यक्ष पद के 12 और सभासद पद के लिए 423 नामांकन पत्र हुए दाखिल
विज्ञापन

- अभी तक किसी बड़े राजनीतिक दल की ओर से दाखिल नहीं हुए नामांकन पत्र
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अभी तक चार दिन में सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के 370 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सभासद पदों के लिए अभी तक चार दिन में 2068 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के लिए चार दिन में करीब 12 नामांकन पत्रों तथा सभासद पदों के लिए 423 दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए।
शुक्रवार को आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर में बने नामांकन केंद्र से बिजनौर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आठ नामांकन पत्रों एवं सभासद पद के लिए 33 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। हल्दौर पालिका के अध्यक्ष पद को एक और सभासद पद के लिए 11 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पंचायत मंडावर अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद पद के लिए 4 पत्रों की बिक्री हुई। नगर पंचायत झालू के अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र तथा सभासद पद के लिए 8 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इन पालिकाओं न नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन शुक्रवार को दाखिल नहीं हुआ, जबकि सभासद पद के लिए 50 दावेदारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन




अध्यक्ष पद के 25, सभासद के लिए 193 नामांकन पत्र बिके
चांदपुर। नूरपुर व चांदपुर नगरपालिका परिषद के चुनाव के लिए गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार तक यानी चार दिन में चांदपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए 25 तथा सभासद पद के लिए 193 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सदस्य पद के लिए 24 पत्र दाखिल किए। नूरपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद को चार दिन में 20 तथा सभासद पद को 92 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के दो व सदस्य पद के लिए 25 पर्चे दाखिल हुए। एसडीएम रितु रानी ने नामांकन स्थल पर आवश्यक बिंदुओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालिकाध्यक्ष पद को 112, सदस्य पद के लिए 798 पत्रों की हुई बिक्री
धामपुर। शुक्रवार को पांच नगर पालिकाओं एवं एक नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 18 पत्रों की बिक्री हुई। सदस्य पद के लिए 110 पर्चें बिकें। अब तक पालिकाध्यक्ष पद के लिए 112, सदस्य पद के लिए 798 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। सभी नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य पद के लिए 166 पत्र जमा हुए।
नहटौर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए छह, सदस्य पद के लिए 13, धामपुर परिषद के अध्यक्ष पद को चार, सदस्य पद के लिए 20, स्योहारा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए तीन, सदस्य पद के लिए 28, शेरकोट नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए तीन, सदस्य पद के लिए 12, नगर पालिका परिषद अफजलगढ़ अध्यक्ष पद के लिए कोई परचा नहीं बिका। जबकि सदस्य पद के लिए नौ परचे बिके। नगर पंचायत सहसपुर में अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य पद के लिए 28 पर्चे खरीदे गए।
शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य पद के लिए 119 पर्चे दाखिल हुए हैं। वहीं शुक्रवार को इरशाद अहमद, मुहम्मद नाजिम व भाजपा नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष लीना सिंघल ने एक एक पर्चा खरीदा है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक नामांकन प्रक्रिया में सभी पालिकाओं और नगर पंचायत को मिलाकर अध्यक्ष पद के लिए 112 और सदस्य पद के लिए 798 नामांकन पत्र बिक चुके है। इनमें से तीन नगर पालिकाध्यक्ष और 166 पत्र सदस्य पद के लिए जमा हो चुके है।





अध्यक्ष पद का एक, सभासद पद के लिए 15 पर्चे बिके

नगीना। शुक्रवार को तीसरे दिन हिंदू इंटर कॉलेज के नामांकन केंद्र पर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 1 तथा सभासद पद के लिए 15 नामांकन पत्र बिके। बढ़ापुर नगर पंचायत से सभासद पद पर 13 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे। नायब तहसीलदार फैसल कमर ने बताया कि चौथे दिन बढ़ापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। जबकि सभासद पद पर नगीना से 8, बढ़ापुर से 9 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed