{"_id":"6338907a7d78c008d6446b53","slug":"37-blood-donors-voluntarily-donated-blood-in-the-camp-bijnor-news-mrt607799457","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 37 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 37 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 37 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल एक अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया जाता है। शिविर में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं महिलाओं की भागीदारी कम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी दिनेश सिंह ने फीता काटकर किया। वहीं एसडीएम रितु चौधरी और एसडीएम सदर मोहित कुमार ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरूण कुमार पांडेय, डॉ. मनोज सैन, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. संजय कुमार शंकर, पैथोलोजिस्ट जेपी सिंह, रोहित कुमार, विनायक ग्रुप के चेयरमैन राकेश मलिक आदि मौजूद रहे।
शिविर में सबसे पहले योगेंद्र ने किया रक्तदान
शिविर में सबसे पहले योगेंद्र कुमार ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वह अब तक 10 बार रक्तदान कर चुके हैं। आगे भी रक्तदान करेंगे। इससे कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। वहीं रहमत कॉलोनी खत्रियान निवासी परवेज आलम ने बताया कि वह अब तक 18 बार रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान करने से शरीर में नए खून का संचार होता है। इसलिए सभी को रक्तदान कर चाहिए।
विज्ञापन
सीओ समेत पांच पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में सीओ समेत पांच पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह, पुलिसकर्मी रोहित कुमार, विजय वीर सिंह, अरूण कुमार, दिनेश सिंह ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
सास-बहू ने भी किया रक्तदान
जिला अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में प्रभा चौधरी और सलोनी चौधरी ने रक्तदान किया। जो दोनों आपस में सास-बहू हैं। इसके अलावा काफी लोगों ने रक्तदान किया।
इन्होंने भी किया रक्तदान
जिला अस्पताल में लगे शिविर में कोशेंद्र, राहुल कुमार, राकेश मलिक, धमेंद्र सिंह, विपिन कुमार कश्यप, डॉ. सुमित बंसल, धर्म सिंह, जितेंद्र, दीपक कुमार, कुशल पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, विनोद कुमार, शीला, शगुफ्ता, आशु राजपूत, संदीप तोमर, प्रियंका, रीगल, सीमा, तपेंद्र सिंह, मोहित कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, रिपिन कुमार, निशांत दिवाकर ने रक्तदान किया।