फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   365 workers from outlying districts sent by buses

बसों से भेजे गए बाहरी जिलों के 365 मजदूर

Thu, 07 May 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
365 workers from outlying districts sent by buses
बिजनौर से नौ बसों से पूर्वांचल के जिलों में भेजे गए मजदूर। - फोटो : BIJNOR
बसों से भेजे गए बाहरी जिलों के 365 मजदूर
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजनौर बस स्टेशन से नौ बसों द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल जिलों के 213 मजदूरों को उनके घरों तक भिजवाया गया। एक बस में 24 मजदूर ही बैठाये गए। इससे पूर्व बस स्टेशन पर ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
बुधवार को 213 मजदूरों को बिजनौर डिपो की बसों से उनके घरों तक भिजवाया गया। बस स्टेशन प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत के अलावा पूर्वांचल के बरेली, गोंडा, बहराइच, आंबेडकरनगर, कुशीनगर, बांदा, बस्ती, कानपुर, श्रावस्ती गाजीपुर आदि जिले के लोगों को बिजनौर डिपो की नौ बसों से रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल जिलों के लिए भेजी गई हर बस में दो चालक और एक परिचालक भेजा गया है।
विज्ञापन

नगीना। विभिन्न प्रदेशों से नगीना पैदल पहुंचकर क्वांरटीन कराए गए प्रदेश के विभिन्न नगरों में रहने वाले 151 मजदूरों को रोडवेज बसों द्वारा बुधवार शाम उनके घरों के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया की विभिन्न प्रदेशों में काम करने वाले मजदूरों को पैदल अपने घर जाते हुए रोककर नगर के लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय, पैराडाइज बैंक्वेट हॉल व कृष्णा बैंक्वेट हॉल में क्वांरटीन कराया था। बुधवार को 151 मजदूरों को बसों द्वारा उनके घरों के लिए भेज दिया गया है। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया कि सभी मजदूरों को अपने घरों के भीतर 14 दिन तक क्वांरटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मजदूर अमेठी, रायबरेली, गोंडा, जौनपुर, हरदोई आदि के रहने वाले हैं।

नगीना के पैराडाइज बैंकट हॉल से खाद्यान्न की किट लेकर बसों में बैठने जाते मजदूर।

नगीना के पैराडाइज बैंकट हॉल से खाद्यान्न की किट लेकर बसों में बैठने जाते मजदूर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed