फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   365 days of first wave overshadowed 42 days of second wave

पहली लहर के 365 दिनों पर भारी पड़े दूसरी लहर के 42 दिन

Mon, 31 May 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
365 days of first wave overshadowed 42 days of second wave
पहली लहर के 365 दिनों पर भारी पड़े दूसरी लहर के 42 दिन
विज्ञापन

बिजनौर। पिछले एक सप्ताह से कोरोना को लेकर राहत है। ऐसे में जहां मई के अंत को राहत भरा बताया जा रहा है तो वहीं दूसरी अप्रैल का आखिरी और मई का पहला पखवाड़ा जिलेवासियों पर बहुत भारी गुजरा। पहली लहर से तुलना करें तो एक साल पर दूसरी लहर के 42 भारी पड़ गए और कुल केस की संख्या साढ़े चार हजार से बढ़कर साढ़े 14 हजार का आंकड़ा पार कर गई।

जिले में पहली लहर में कोरोना को लेकर काफी राहत रही थी। अधिकांश समय प्रतिदिन मिलने वाले केसों की संख्या सौ से नीचे ही थी। दो अप्रैल तक की बात करें तो हालात सामान्य से ही नजर आ रहे थे। दो अप्रैल को मात्र 16 सक्रिय केस थे और कुल केसों की संख्या केवल 4509 थी। जैसे-जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आए और प्रचार बढ़ा तो कोरोना के केस भी तेजी से बढ़ने लगे। चुनाव से एक दिन पहले तक 18 अप्रैल को कुल केस बढ़कर 5805 हो गए। इस दिन 258 नए केस मिले थे। चुनाव होते ही जैसे कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली हो। 30 अप्रैल को कुल केसों की संख्या दस हजार का आंकड़ा पार कर गई। वहीं करने वालों की संख्या 75 हो गई। हालांकि कोरोना के सर्वाधिक केस नौ मई को 796 आए। इसके बाद थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो गई। 29 मई तक धीरे-धीरे केस बढ़ते रहे और जिले में कुल सक्रिय केस 14 हजार 515 हो गए।
विज्ञापन

आंकड़े दर आंकड़े ऐसे बदले जिले के हालात
दो अप्रैल
नए केस- 16
कुल केस-4509
कुल मौत-65
-
18 अप्रैल
नए केस- 258
कुल केस-5805
कुल मौत-69
-
30 अप्रैल
नए केस- 363
कुल केस-10161
कुल मौत-75
-
30 मई
नए केस- 25
कुल केस-14540
कुल मौत-100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed