{"_id":"67573bcbc6bc244c6e09cb04","slug":"363-unfit-vehicles-transporting-sugarcane-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-137773-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गन्ना ढुलाई कर रहे 363 अनफिट वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गन्ना ढुलाई कर रहे 363 अनफिट वाहन
विज्ञापन
बिजनौर में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राले पर कार्रवाही करते यातायात उपनिरीक्षक रवि नैन। स्रोत ट्रैफिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नवंबर माह में सड़क हादसों में 40 से अधिक लोगों की जान चुकी है। ऐसे में सुरक्षित यातायात के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ओवर लोड और अनफिट वाहनों की पड़ताल की गई। इसमें क्रय केंद्रों से चीनी मिलों तक गन्ना ढुलाई में लगा हर तीसरा वाहन अनफिट निकला।
जिले की नौ चीनी मिलों में 953 वाहन लगे हुए है। ये वाहन क्रय केंद्रों से चीनी मिलों तक गन्ना लेकर जाते हैं। इनमें ट्रक और ट्रैक्टर ट्राला भी शामिल हैं। बता दें कि बीते कुछ सालों से ट्रैक्टर के पीछे बड़ा ट्राला जोड़कर गन्ना ढुलाई का चलन बढ़ा है। इनमें ट्रक से भी गन्ना भर लिया जाता है।
अब पिछले दिनों यातायात माह खत्म हुआ। इसमें लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया गया। वहीं हादसों को रोकने के लिए अन्य तमाम कवायद भी चलीं। उधर, गन्ना ढुलान करने वाले वाहनों पर भी यातायात पुलिस का नजर पड़ी तो इनकी कुंडली खंगाली गई।
विज्ञापन
चीनी मिलों को बाकायदा पत्र भेजकर उनके यहां गन्ना ढोने वाले वाहनों के आंकड़े तलब किए गए। इसमें सामने आया कि सभी चीनी मिलों में 363 वाहन अनफिट हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार काशीपुर हाईवे पर गन्ने से भरे ट्रक भी पलट रहे हैं। ऐसे में वाहनों को फिट रखना और क्षमता से अधिक गन्ना नहीं भरने पर भी जोर दिया जा रहा है।
इसके साथ ही अनफिट वाहनों को लेकर चीनी मिलों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही एआरटीओ कार्यालय को भी पत्र लिखा गया है। जिससे अनफिट वाहनों पर कार्रवाई हो सके।