फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   36 more people got corona infected in the district

जिले में 36 और लोग हुए कोरोना संक्रमित

Tue, 25 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
36 more people got corona infected in the district
नांगलसोती थाने के दो सिपाही कोरोना संक्रमित मिलने पर थाना किया सील। - फोटो : NAZIBABAD
जिले में 36 और लोग हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। एक अधिकारी सहित 36 और लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा लगभग 1430 लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1451 हो गई है। इनमें से लगभग 1066 लोगों ने कोरोना को परास्त किया है और 17 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 368 हो गए हैं।

सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार मंगलवार को 36 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और 1430 नेगेटिव आए। नए मरीजों में धामपुर के मोहल्ला बाड़वान निवासी 25 साल का युवक, पंजाबी कॉलोनी का 65 वर्षीय वृद्ध, 38 साल की महिला, धामपुर शुगर मिल कैंपस निवासी 65 साल का वृद्ध, 58 वर्षीय व्यक्ति, 33 साल का कर्मचारी, 59 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला शिव नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव चकराजमल का 50 साल का व्यक्ति, अफजलगढ़ के मोहल्ला गौहर अली खां निवासी 36 वर्षीय महिला, गांव ऊमरी खदाना का 31 साल का युवक, गांव बनियोवाला का 40 वर्षीय व्यक्ति, नजीबाबाद निवासी 19 वर्षीय युवती, मोहल्ला रमपुरा 29 साल का युवक, कस्बा साहनपुर का 20 वर्षीय युवक, सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद निवासी 50 साल का व्यक्ति, गांव ढाकी का 23 साल का युवक, नगीना के मोहल्ला मनिहारी सराय निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, मोहल्ला लुहारी सराय 32 साल का युवक, डीएसआईएल बुंदकी निवासी 24 साल की युवती, गांव अकबराबाद की 25 वर्षीय युवती, गांव माखनपुर राजमल की 50 साल का व्यक्ति, थाना नगीना कैंपस निवासी 26 वर्षीय पुलिसकर्मी, गांव दारानगर गंज, गांव पावटी के 36-36 साल के युवक, गांव सराय इम्मा का 49 वर्षीय व्यक्ति, जजी कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय महिला अधिकारी, उनके 47 साल के बैंक अधिकारी पति और पुत्री 18 वर्षीय पुत्री, मोहल्ला मिर्दगान निवासी 24 साल की युवती, बिजनौर का रहने वाला 28 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा 1430 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed