फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   36 crore interest on traders

व्यापारियों पर चढ़ गया 36 करोड़ का ब्याज

Fri, 11 Jun 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
36 crore interest on traders
व्यापारियों पर चढ़ गया 36 करोड़ का ब्याज
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना महामारी के दौरान व्यापारियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। बैंकों का कर्ज चुुकाने के लिए व्यापारियों और उद्योगपतियों को हर महीने मोटा ब्याज देना होता है। कोरोना कर्फ्यू में आमदनी तो हुई नहीं, लेकिन ऋण पर ब्याज बढ़ता चला गया। इस ब्याज पर किसी तरह की कोई छूट नहीं दी गई है। एक अनुमान के मुताबिक जिले के व्यापारियों को 36 करोड़ रुपये का ब्याज देना होगा। अब व्यापारी इस ब्याज में छूट देने की सरकार से मांग कर रहे हैं।
जिले में व्यापारियों और उद्योगपतियों पर बैंकों का 1500 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। व्यापारियों को 12 से 14 प्रतिशत का सालाना ब्याज देना होता है, इस हिसाब से यह रकम 120 करोड़ रुपये बैठती है। यानि व्यापारियों को हर महीने करीब 18 करोड़ और हर दिन औसतन 60 लाख का ब्याज देना होता है। अप्रैल में कोरोना महामारी के कारण लोग घर से नहीं निकले तो पूरा मई कोरोना कर्फ्यू की भेंट चढ़ गया। ऐसे में व्यापारियों पर बैंकों का कर्ज और बढ़ गया। जिले में बुधवार को कोई कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला। बाजार में सड़कों पर खूब भीड़ आ रही है, लेकिन ये भीड़ ग्राहकों की नहीं बल्कि आने जाने वाले लोगों की रही। व्यापारियों की आमदनी अब भी पुराने स्तर पर नहीं लौटी है, जिससे व्यापारी परेशान हैं। उन पर दो महीने में 36 करोड़ का ब्याज चढ़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि व्यापार के लिहाज से अभी हालात सुधरे नहीं हैं। हालात को सुधारने के लिए सरकार को कुछ छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन

सरकार को करनी चाहिए व्यापारियों की चिंता
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नगर अध्यक्ष सचिन राजपूत का कहना है कि व्यापारी बहुत परेशान हैं। व्यापारियों पर ब्याज तो चढ़ ही रहा है, लेकिन सरकार की ओर से रियायत की कोई घोषणा नहीं की गई है। व्यापारी सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं, उनकी सुध सरकार को जरूर लेनी चाहिए। मानव सचदेवा के अनुसार व्यापार से ही बैंक के ब्याज की किस्त जमा होती है। कोरोना की वजह से काफी समय से व्यापार बुरी तरह प्रभावित है। व्यापारियों को व्यापार संभालने का मौका भी नहीं मिल रहा और ब्याज भी देना है। सरकार को बैंक कर्ज के ब्याज में छूट देनी चाहिए। तभी व्यापार की हालत सुधर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed