फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   35 thousand answer sheets were evaluated on the first day

Bijnor News: पहले दिन 35 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Wed, 19 Mar 2025 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
35 thousand answer sheets were evaluated on the first day
बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आरजेपी इंटर कॉलेज, डीएवी और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर का मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू हो गया। पहले दिन बुधवार को मूल्यांकन केंद्रों पर करीब 35 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। पहले दिन केंद्रों पर 70 प्रतिशत उप प्रधान परीक्षक, परीक्षक उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि आरजेपी इंटर कॉलेज में 11 हजार उत्तर पुस्तिका, डीएवी इंटर कॉलेज 16 हजार उत्तर पुस्तिका और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पर 8 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। उन्होंने सभी केंद्रों का दौरा किया। इन केंद्रों पर गैर हाजिर परीक्षकों को फोन कर बृहस्पतिवार को ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। कहा कि कल उपस्थित नहीं होते, तो उनपर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed