फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   3262 villagers got roof from Pradhan Mantri Awas Yojana

Bijnor News: प्रधानमंत्री आवास योजना से 3262 ग्रामीणों को मिली छत

Fri, 31 Mar 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
3262 villagers got roof from Pradhan Mantri Awas Yojana
वित्तीय वर्ष 2022-2023 में जिले को मिले 333 करोड़ रुपये
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 3262 से अधिक ग्रामीणों को सिर ढकने के लिए छत मिली हैं। शासन से आवास निर्माण के लिए जिले को 333 करोड़ बजट जारी किया है। हालांकि अभी भी बहुत से ग्रामीणों के पास पक्के आवास नहीं है। ग्रामीणों ने योजना का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की है।

हल्दौर ब्लाक की पंचायत फतहउल्लापुर पौटा के प्रधान चौधरी विनय बलराम सिंह का कहना है कि संयुक्त परिवार टूट रहे हैं। एकल परिवार की संख्या बढ़ रही हैं। इसलिए जिले का प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का वित्तीय वर्ष का लक्ष्य कम है। आवास लक्ष्य जरुरतमंदों की संख्या के अनुपात में बढना चाहिए। मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक के रणवीर सिंह, गजेन्द्र सिंह का भी यही कहना है।
विज्ञापन


डीआरडीए के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी के अनुसार जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 3265 आवास निर्माण का लक्ष्य मिला। लक्ष्य के आवास निर्माण के लिए 333.03 करोड धनराशि शासन से आवंटित हुई। लक्ष्य के विपरीत 3263 आवास ग्रामीणों को आवंटित हो गए हैं। जिनकी निर्माण लागत 332.82 करोड़ आई है। उन्होंने बताया कि 3174 लाभार्थियों को पहली किस्त दी गई है। 1789 लाभार्थियों को दूसरी और 102 लाभार्थियों को तीसरी किस्त दी गई है। बताया कि किश्त देने से पहले भौतिक सत्यापन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed