फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नेहरु स्टेडियम के मिनी नलकूपों के सूखे हलक

नेहरू स्टेडियम के मिनी नलकूपों में उपलब्ध नहीं स्वच्छ पेयजल

Wed, 24 Apr 2019 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 24 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
नेहरु स्टेडियम के मिनी नलकूपों के सूखे हलक
स्टेडियम
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कहने को तो स्टेडियम में दो मिनी नलकूप लगे हैं, लेकिन गर्मी आते ही उनके हलक सूख गए हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि सक्षम अधिकारी के न होने से कई बार शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही पानी की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में यदि पानी नहीं मिलता तो कोई भी कार्य करना बड़ा ही कठिन हो जाता है। यही हालत नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम की भी है। मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वालों के साथ साथ खिलाड़ियों को भी यहां पर स्वच्छ पेयजल मयस्सर नहीं है। जिला मुख्यालय पर स्थित नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही जिला खेल कार्यालय बना है। यहां पर सुबह-शाम जिले भर के बच्चे विभिन्न खेलों के लिए प्रेक्टिस कर अपना भविष्य संवारने के लिए आते हैं। खिलाड़ियों का आरोप है कि स्टेडियम में सक्षम अधिकारी न होने से वहां की व्यवस्थाएं पंगु हो गई हैं। कहने को तो वहां पर शासन की ओर से दो स्थायी उप जिला क्रीड़ा अधिकारियों की नियुक्ति है। इनमें तैराकी कोच राकेश कुमार यादव और एथलेटिक्स कोच जयवीर सिंह कार्यरत हैं, जबकि अन्य कोच संविदा पर रखे जाते हैं। लेकिन सेपरेट जिला क्रीड़ा अधिकारी न होने से स्टेडियम की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि तत्कालीन जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव के बाद से स्टेडियम को क्रीड़ा अधिकारी नहीं मिल पाया है। इस कारण व्यवस्थाएं बनाने में थोड़ा दिक्कतें आ रही हैं। स्टेडियम की सारी वित्तीय व्यवस्थाएं मंडलीय अधिकारियों के अधीन है। उन्होंने बताया कि नलकूप खराब होने कामामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि वास्तव में नलकूपों में कोई तकनीकी खराबी है तो उन्हें शीघ्र ही ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed