फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नहीं मिल रहीं पर्चियां, 25 को सभा का एलान

नहीं मिल रहीं पर्चियां, भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया 25 को सभा का एलान

Wed, 24 Apr 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
नहीं मिल रहीं पर्चियां, 25 को सभा का एलान
भाकियू - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों पर किसान समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है और चीनी मिल पर्चियां नहीं भेज रही हैं। इस संबंध में 25 अप्रैल को तहसील परिसर में सभा करने का एलान किया है। उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों से गन्ना विभाग के अधिकारियों पर दबाव देकर चीनी मिलों से गन्ना बांड भरवाने की मांग की है।

भाकियू ब्लाक महासचिव हरिराज सिंह का आरोप है कि इस बार धामपुर चीनी मिल की ओर से किसानों की मांग करने के बाद भी गन्ना पर्चियों को बढ़वाने के लिए बांड नहीं भरवाया गया है। चीनी मिल का कहना है कि अभी कलेंडर के हिसाब से गन्ना समितियों को पूरी क्षमता के अनुरूप में इंडेंट भेजा जा रहा है। जबकि गन्ना विभाग की ओर से किसान हितों में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। भाकियू पदाधिकारी भी किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। किसान भारत सिंह, भूपेंद्र सिंह का कहना है कि वह कई बार ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा से गन्ना विभाग के अधिकारियों से किसानों का बांड भरवाने का आग्रह कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों ने समस्या का अभी तक निदान नहीं किया। किसानों ने 25 को भाकियू कार्यकर्ताओं की होने वाली मीटिंग में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। वहीं, ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा का कहना है कि वे किसानों की समस्या का निदान कराने के प्रति गंभीर हैं। कई बाद गन्ना समिति के सचिव मनोज कुमार कोंट और एससीडीआई अमित कुमार पांडेय को ज्ञापन दिया गया। लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। वह फिर जल्द ही अधिकारियों से मिल कर समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed