{"_id":"5c86ac3ebdec2214676a9da3","slug":"31552329790-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाई से होगा आचार संहिता का पालन:सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाई से होगा आचार संहिता का पालन:सीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाई से होगा आचार संहिता का पालन :सीडीओ
बिजनौर।
सीडीओ प्रवीण मिश्र ने कहा कि जिले में चुनाव निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में कराए जाएंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। चुनाव के लिए 72 फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए गए हैं। आचार संहिता का कड़ाई से पालन होगा। आम जनता के भी बैंक से रुपये निकालने पर नजर रखी जाएगी। किसी भी सूरत में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
सीडीओ प्रवीण मिश्र ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में चुनाव तीन चरणों में होंगे। सभी प्रत्याशियों के बैंकों में खाते खुलवाए जाएंगे। इसके अलावा दस लाख रुपये से अधिक बैंक से निकालने या संदिग्ध निकासी की सूृचना बैंक प्रशासन को देगा। 72 फ्लाइंग स्क्वॉड आठ-आठ घंटे के शेड्यूल से 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। चुनाव की सभी प्रक्रियाओं की पूरी वीडियोग्राफी होगी। चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी। मतदान केंद्रों के बाहर कड़ी सुरक्षा रहेगी। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त इंतजाम होंगे। गड़बड़ी करने के संदेह वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। बिजनौर सीट के नामांकन एसडीएम सदर व नगीना सीट के नामांकन पत्र डीएम कोर्ट में जमा किए जाएंगे।
18 से शुरू होगा नामांकन
प्रथम चरण में बिजनौर लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र 18 मार्च से 25 मार्च तक जमा होंगे। 26 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 मार्च को नाम वापसी होगी। 11 अप्रैल को मतदान होगा। नगीना सीट पर 19 से 26 मार्च तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व 29 मार्चध को नाम वापसी है। 18 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी।