फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आत्मनिर्भर होकर आत्मरक्षा करना भी सीखें महिलाएं

आत्मनिर्भर होकर आत्मरक्षा करना भी सीखें महिलाएं

Mon, 11 Feb 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
आत्मनिर्भर होकर आत्मरक्षा करना भी सीखें महिलाएं
‘आत्मनिर्भर होकर आत्मरक्षा करना भी सीखें महिलाएं’
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में बदलते परिवेश में स्त्री की भूमिका पर आयोजित सेमिनार के आखिरी दिन शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। वसंत पंचमी पर मां सरस्वती वंदन किया गया।

टेक्निकल सेशन के चेयरपर्सन डा.सीएस शुक्ला, डा.विदुषी भारद्वाज, कोचेयरपर्सन डा.प्रीति खन्ना व डा.अलका साहू के निर्देशन में 167 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। प्राचार्य प्रोफेसर सीएम जैन ने कहा कि शिथिल न्याय व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार को और प्रयास करने होंगे। कहा कि जब तक हम सेमिनार के विषय से पूरी तरह नहीं जुड़ेंगे तब तक सफलता प्राप्त नहीं होगी। मुख्य वक्ता हिंदी के विद्वान डा.गिरिराज शरण अग्रवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर होने के बाद भी महिलाएं आत्मरक्षा नहीं कर पा रही हैं। पालिकाध्यक्ष रुखसाना परवीन ने कहा कि जब वे इस पद पर पहुंच सकती हैं तो अन्य महिलाएं भी अपनी शक्ति को पहचानें। सुशील कर्णवाल ने नाक से बांसुरी बजाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य वक्ता योगेंद्रनाथ शर्मा अरुण ने सभी अपने संबंधों में आत्मीयता लाएं और सहनशील बनें। डा.सूर्यमणि रघुवंशी ने कहा कि स्त्री की गरिमा और प्रतिष्ठा को बाजारीकरण ने ठेस पहुंचाई है। बाजार केवल मुनाफे की बात करता है आदर्शों की नहीं। मुख्य अतिथि धामपुर शुगर मिल के सीओ संदीप शर्मा ने समाज में स्त्री की स्थिति अब पहले से बेहतर है। जो कुछ घट रहा है वह कुछ गलत मानसिकता वाले लोगों के कारण हो रहा है। संयोजिका डा.शशिप्रभा ने सेमिनार की सफलता के लिए सभी का आभार जताया। संचालन डा.अंजू बंसल व डा.रेशू शर्मा ने किया। इस दौरान डा.राजीव जौहरी, डा.प्रमोद कुमार, डा.ओपी सिंह, डा.प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed