फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   14 फरवरी को बिजनौर में प्रदर्शन करेंगे किसान

14 फरवरी को बिजनौर में प्रदर्शन करेंगे किसान

Sun, 10 Feb 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
14 फरवरी को बिजनौर में प्रदर्शन करेंगे किसान
14 फरवरी को बिजनौर में प्रदर्शन करेंगे किसान
विज्ञापन

फोटो - 09एनजेडबी01आर
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में 14 फरवरी को बिजनौर मुख्यालय पर आयोजित विशाल पंचायत की रूपरेखा तैयार की गई। किसानों ने जनसंपर्क अभियान चलाने का भी निर्णय लिया।
लोनिवि निरीक्षण भवन में किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली अव्यवस्था, नहरों में पानी छोड़े जाने तथा वर्तमान पेराई सत्र में 14 दिन के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर 14 फरवरी को जिला मुख्यालय पर किसानों से ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ पहुंचकर संगठन की शक्ति दिखाने का आह्वान किया। भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह ने किसानों को फसलों का वाजिब दाम न मिलने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने अन्य राज्यों की भांति किसानों के नलकूपों को फ्री बिजली देने सहित किसान हित की कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों ने बिजली की कटौती, जर्जर विद्युत लाइनों और खराब ट्रांसफार्मर बदलने के प्रति लापरवाह विद्युत निगम के प्रति रोष व्यक्त किया। किसानों ने विद्युत निगम पर अग्निकांड में हुई फसल और पशु हानि के प्रकरणों में लापरवाही पर भी रोष व्यक्त किया। महेंद्र सिंह के संचालन में आयोजित पंचायत में मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर गजेंद्र सिंह, ठाकुर विनोद परमार, ब्लॉक अध्यक्ष मदन चौहान, बाबूराम तालान, शेर सिंह चौहान, सुखराम सिंह, करण सिंह, बाबूराम तोमर, अजय सिंह, होशियार सिंह, चौ.रूकन सिंह, ब्रजेश सिंह, कमलवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, नितिन राजपूत, भोपाल सिंह, अनिल चौहान, अकसेंद्र सिंह सहित अनेक किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed