फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएम ने छात्र-छात्राओं को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

डीएम ने छात्र-छात्राओं को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

Sat, 09 Feb 2019 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने छात्र-छात्राओं को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
डीएम ने छात्र-छात्राओं को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
विज्ञापन

बिजनौर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित टेलीफिल्म दिखाकर यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। इसमें करीब 600 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
शुक्रवार को राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज में परिवहन विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डीएम अटल कुमार राय, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सबकी जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कराना केवल शासन-प्रशासन का ही दायित्व नहीं है, बल्कि सभी को इसका पालन कर ही वाहनों का संचालन करना चाहिए। कहा कि शासन-प्रशासन वाहनों का पालन कराने के लिए काफी प्रयास करता है। इसके बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आते हैं। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने कहा कि शासन-प्रशासन नियमों का पालन केवल और केवल सभी लोगों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए ही सख्ती करता है। इसे किसी भी वाहन चालक को अन्यथा नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह जीवन से जुड़ा मामला होता है। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सभी लोग अपने परिवार तक आसानी से पहुंच जाते हैं। इसके बाद छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी टेलीफिल्म दिखाई गई। डीएम ने सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, अपर मुख्य अधिकारी श्यामबहादुर शर्मा, चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी, टीएसआई रोहित शर्मा, राजकीय पालीटेक्निक प्रधानाचार्य वाजपेयी आदि रहे।
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करते पकड़ा, 40 का चालान
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 40 वाहन चालकों को वाहन संचालन के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया। इन सभी का चालान कर दिया गया। इनमें 30 दोपहिया और 10 चौपहिया वाहन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed