{"_id":"5c251da3bdec2256b37e6f52","slug":"31545936291-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर टूटकर गिरा विद्युत तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन पर टूटकर गिरा विद्युत तार
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर टूटकर गिरा विद्युत तार
हल्दौर। कस्बा झालू के निकट रेलवे लाइन पर बिजली का तार टूटकर गिरने से रेल यातायात अवरुद्ध हो गया। इस कारण रेलवे स्टेशन पर मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। विभागीय अधिकारियों ने लाइन क्लीयर करा ट्रेन को रवाना किया।
दिल्ली से देहरादून जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन का हल्दौर पहुंचने का निर्धारित समय रात करीब 02:45 बजे है। बृहस्पतिवार को यह ट्रेन निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से पहुंची। स्टेशन मास्टर गौरव शर्मा के अनुसार झालू से बिजनौर की ओर जंगल में बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे निर्माणाधीन रेलवे विद्युत लाइन का तांबे का तार टूटकर गिरने की सूचना मिली। इसके कारण ट्रेन को स्टेशन पर करीब ढाई घंटे तक रोकना पड़ा। जानकारी मिलने पर ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद लाइन से टूटा पड़ा तार हटवाया गया और ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। अफसरों के अनुसार इस रूट पर बिजली की ट्रेन चलाने के लिए रेलवे लाइन का विद्युतीकरण कराया जा रहा है। ट्रेन के रुके रहने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
खूब हो रहा है तार चोरी, अफसर साधे है चुप्पी
हल्दौर। गजरौला-नजीबाबाद रेलवे लाइन पर बिजली से ट्रेन चलाने के लिए विद्युतीकरण कार्य चल रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन के इंजन में विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजली की लाइन में तांबे का तार प्रयोग किया जाता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रेलवे लाइन पर टूटे पड़े तांबे के तार को चोरी किया जा रहा है। बड़ी तादाद में तार चोरी कर लिया गया। चोरी के दौरान कई बार टूटा तार भी रेलवे लाइन पर आकर गिरा रहता है। तार के गिरने से किसी हादसे की आशंका बनी रहती है। तार की सुरक्षा करना विभाग के कर्मचारियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। विभागीय अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
मसूरी एक्सप्रेस पांच घंटा विलंब से पहुंची, कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन रद्द
नजीबाबाद। मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटा विलंब से पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन विलंब से नजीबाबाद आने के कारण नजीबाबाद-कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन को रद्द करनी पड़ी।
बिजनौर-हल्दौर के बीच इलैक्ट्रिक लाइन चोरों द्वारा काटने के कारण प्रात: 4:10 बजे नजीबाबाद पहुंचने वाली मसूरी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को प्रात: 9:20 बजे नजीबाबाद पहुंची। ट्रेन विलंब से आने के कारण मसूरी एक्सप्रेस में सवार कोटद्वार उत्तराखंड के यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा। मसूरी एक्सप्रेस में दिल्ली से कोटद्वार के यात्रियों के चार कोच लगकर आते हैं। वहीं नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए पैसेंजर ट्रेन प्रात: 8:55 बजे रवाना होती है। मसूरी के विलंब होने के कारण मसूरी के कोच कोटद्वार भेजने के लिए मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश पर नजीबाबाद से कोटद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई, जिससे कोटद्वार जाने वाले दैनिक यात्रियों को करीब सवा घंटा विलंब से मसूरी एक्सप्रेस के कोच के द्वारा कोटद्वार रवाना होना पड़ा।
20 रुपये अतिरिक्त किराए का बोझ पड़ा
नजीबाबाद में नजीबाबाद-कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन रद्द होने से दैनिक यात्रियों को किराए में 20 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़े। कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन से साधारण टिकट मात्र 10 रुपये के स्थान पर यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन से कोटद्वार जाने के लिए 30 रुपये का टिकट लेना पड़ा।