{"_id":"5c154c93bdec225a1d2dba6a","slug":"31544899731-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली और वैन की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली और वैन की भिड़ंत में युवक की मौत
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से वैन चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही वैन चालक के शव को अपने साथ ले गए। उधर, चालक ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
मोहल्ला मीठा शहीद निवासी तौफीक (30) साप्ताहिक बाजारों में परचून का सामान बेचने का काम करता था। शुक्रवार को वह मौजमपुर रोड स्थित ग्राम भोजपुर से साप्ताहिक पैठ बाजार करके मारुति वैन से वापस आ रहा था। टेंपो स्टैंड के पास वैन और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। इससे तौफीक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार तौफीक अपनी पत्नी साबरा, दो छोटे बच्चों और अन्य परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया। परिजन बिना कुछ कार्रवाई किए ही शव ले गए।