{"_id":"5bfedd1fbdec22418644eb3e","slug":"31543429407-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
बिजनौर । वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर बुधवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। नगीना सांसद डा.यशवंत सिंह के दिल्ली होने व बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह की लोकेशन न मिलने पर वकील उनका घेराव नहीं कर पाए।
संघर्ष समिति ने सांसदों के घेराव का ऐलान किया था। वकीलों से कहा गया था कि केंद्र सरकार का प्रतिनिधि होने के नाते सांसदों की हाईकोर्ट बैंच की स्थापना में प्रमुख भूमिका है। बैंच की स्थापना को सांसदों का समर्थन जुटाने के लिए उनके घेराव का निर्णय लिया गया था। जिले के वकीलों ने भी नगीना व बिजनौर के सांसदों के घेराव की घोषणा की थी। जिला बार अध्यक्ष एसके बबली व महासचिव नवदीप सिंह ने बताया कि नगीना के सांसद डा.यशवंत सिंह दिल्ली में थे । साथ ही ृ बिजनौर के सांसद भारतेंद्र सिंह को ढूंढने की तमाम कोशिश की गईं, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। तमाम प्रयासों के बाद भी उनसे फोन पर भी बात नहीं हो पाई।