फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कार से टकराकर पिकअप से भिड़ी बाइक, दिव्यांग समेत चार घायल

कार से टकराकर पिकअप से भिड़ी बाइक, दिव्यांग समेत चार घायल

Thu, 22 Nov 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 22 Nov 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
कार से टकराकर पिकअप से भिड़ी बाइक, दिव्यांग समेत चार घायल
accident in punjabi bagh - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर एबजाबाद गांव से आगे कार से टकराने के बाद बाइक पिकअप से भिड़ गई। बाइक सवार पिता-पुत्र सहित दिव्यांग साला घायल हो गए। जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायलों को सीएचसी लाया गया। टक्कर लगने के बाद पिकअप लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा ढबारसी निवासी सगीर अपने पुत्र सुहैल और उझारी निवासी दिव्यांग साले रईस के साथ बाइक से काशीपुर से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। बाइक सगीर चला रहा था।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब एक बजे देहात थाना क्षेत्र के गांव एबजाबाद में सामने से आ रही कार से बचने के चक्कर में बराबर से जा रही पिकअप से बाईक टकरा गई। इसमें बाइक गिरने से तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर कार भी अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गई। जिसमें कार चला रहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मऊ मैचक निवासी जानेआलम गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद पिकअप मौके से फरार हो गई। जबकि बाइक और कार चकनाचूर हो गईं। घायलों को 108 से सीएचसी लाया गया गया। जहां से तीनों को रेफर कर दिया गया। घायलों में सगीर की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed