फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शहर की फिजा में आज गूंजेगा नबी-नबी

शहर की फिजा में आज गूंजेगा नबी-नबी

Wed, 21 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
शहर की फिजा में आज गूंजेगा नबी-नबी
अमरोहा। पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश का जश्न मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज (बुधवार) ईद मिलादुन्नबी पर शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलेगा। इस दौरान फिजां में नबी-नबी गूंजेगा। बाद नमाज-ए-जोहर जामा मस्जिद से निकलने वाला ये जुलूस टाउनहाल पहुंचेगा। इस्तकबाल को जुलूस के रास्ते और मस्जिदों और दरगाहों को सजाया गया है।
विज्ञापन

शहर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस की रिवायत 1960 से है। अमन और खुशहाली का प्रतीक 58 वां जुलूस है। ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस शहर में बुधवार को निकलेगा, जो शहर के जामा मस्जिद से दोपहर 1.30 बजे रवाना होगा। जुलूस में शामिल बच्चे, युवा और बुजुर्ग की जुबां पर हम्द ओ सना रहेगी।
विज्ञापन

जुलूस जिस मोहल्ले में पहुंचेगा। वहां का जुलूस कारवां में शामिल हो जाएगा। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पालिका टाउन हाल पहुंचेगा। वहीं मंगलवार को शहर के गली मोहल्लों में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी चलती रही। मस्जिदों और मदरसों में सजावट की गई। साथ ही अल्लाह के नबी मोहम्मद साहब की शान में नातिया कलाम पढ़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों से गुजरेगा जुलूस
अमरोहा। शहर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस शहर के जामा मस्जिद से दोपहर 1.30 बजे रवाना होगा। जो हक्कानी मोड़, नौबत खाना, शाही चबूतरा, कुरैशी चौपाल, चौक मस्जिद, नियाजाने गुल्लनीम, जट बाजार, बड़ा बाजार, कोतवाली, गंज गुजरी, कटरा चकली, शफात पोता, कसाई खाना, चाहगौरी, चाह मुल्लामान, सराय कोहना, नल चौराहा, चिल्ला मदरसा के पास मगरिब की नमाज के लिए जुलूस का ठहराव होगा। नमाज की अदायगी के बाद 5.50 बजे रवाना होगी। इसके बाद बटवाल, बाजार बटवाल, बाजार कोट, कोट चौराहा होते हुए रात 8.30 बजे नगर पालिका परिषद बिल्डिंग के पास टाउनहाल परिसर में पहुंचेगी।
बैनर के ऊपर न बैठें
अमरोहा। उलेमा ने लोगों से अपील की है कि जहां बैनर लगा हो उसके ऊपर न बैठें। बैनर पर हुजूर का नाम और अकसर गुंबदे खजरा के नक्शा होता है। ऐसे में ऊपर बैठना गुस्ताखी है।

राहगीरों को न हो दिक्कत, रखेंगे ख्याल
अमरोहा। मुस्लिम कमेटी ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए दस्ता-ए-अयूबी बनाया है, जिसमें शामिल युवक जुलूस की निगरानी करेंगे। ताकि राहगीरों को असुविधा न उठानी पड़े। केवल मदरसा का नाम और मोहल्ला का नाम का बैनर शामिल होगा। जुलूस में केवल हरे रंग का झंडा रहेगा। हाजी खुर्शीद अनवर, अब्दुल कयूम राइनी, मंसूर अहमद, मरगूब सिद्दीकी, डॉ. नजमुन्नबी ने बताया कि जुलूस की तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed