{"_id":"5bedc197bdec22699c0c1e46","slug":"31542308247-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई देशों के प्रतिनिधि बनेंगे चैंपियनशिप का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई देशों के प्रतिनिधि बनेंगे चैंपियनशिप का हिस्सा
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ
किरतपुर। सत्यवती मेमोरियल एकेडमी में चार दिवसीय सीबीएसई इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया। चैंपियनशिप में कई देशों के प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस अवसर पर स्कूल की ओर से डीएम को बुके देकर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि ताइक्वांडो खेल हमारे देश में लोकप्रिय हो रहा है। वर्तमान में मार्शल आर्टस सीखना आत्मरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त है। इस अवसर पर एसएम एकेडमी के चेयरमैन राजीव चौहान, प्रधानाचार्य प्रेमराज राजपूत ने अतिथियों सरदार मंजीत सिंह, प्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, डॉ. सीमा विश्वास को बुके देकर सम्मानित किया। चेयरमैन के अनुसार चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताईक्वांडो प्रतियोगिता में कई देशों के प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर संजय चौहान, तुषार जैन, अंकित चौधरी, योगेंद्र राजपूत, शकीना परवीन, तौहीद आदि मौजूद रहे।