{"_id":"5bedc193bdec22699e087d02","slug":"31542308243-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की चपेट में कर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की चपेट में कर बाइक सवार की मौत
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
कोतवाली देहात। नजीबाबाद मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास टैंकर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। चालक टैंकर सहित मौके से फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए।
कस्बे के मोहल्ला हिंदू कॉलोनी निवासी जितेंद्र उर्फ सोनू (24) अपने साथी क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी नीरज उर्फ लेखा (18) दोनों बाइक से नजीबाबाद की ओर आ रहे थे। पेट्रोल पंप के पहुंचने पर वे सामने से आ रहे टैंकर और बाइक की टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने जितेंद्र उर्फ सोनू को मृत घोषित कर दिया और नीरज को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना से गुस्साए परिजनों और लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने टैंकर चालक को शीघ्र पकड़कर हर संभव मदद दिलाने के भरोसे के आश्वासन पर आक्रोशित लोगों को शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।