{"_id":"5b996814867a557f373db33c","slug":"31536780308-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 सितंबर को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी क्षत्रिय महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 सितंबर को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी क्षत्रिय महासभा
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक तहसील अध्यक्ष रघुनंदन के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह ने और संचालन हरेंद्र चौहान ने किया।
बैठक में वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए होने वाले आयोजन पर विस्तार से चर्चा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छात्र-छात्राओं में हाई स्कूल, इंटर और स्नातक या अन्य तकनीकी कक्षाओं में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 23 सितंबर को अमरोहा अतरासी मार्ग स्थित गैलेक्सी गार्डन में सम्मानित किया जाएगा। महासभा के पदाधिकारियों ने बच्चों और उनके अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि हसनपुर-गजरौला से संबंधित छात्र-छात्राओं के अपने अंक तालिका की फोटो कापी जिला अध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह और अमरोहा, धनौरा व नौगांवा सादात से संबंधित छात्र-छात्राएं हरेंद्र सिंह निवासी मोती नगर के पास जमा करा दें। जिससे समय रहते प्रशस्ति पत्र तैयार किया जा सके। इस दौरान सूबेदार तिलक राज चौहान, मास्टर भोलू सिंह, हरेंद्र सिंह, बबलू सिंह, वीर सिंह, जगरूप सिंह, विजय सिंह, टीकम सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।